Home Punjab>Faridkot पंजाबः विवादों में घिरे कैबिनेट मंत्री ने कोर्ट में की याचिका दायर, इस दिन होगी सुनवाई, देखें वीडियो

पंजाबः विवादों में घिरे कैबिनेट मंत्री ने कोर्ट में की याचिका दायर, इस दिन होगी सुनवाई, देखें वीडियो

0

संगरूरः पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा लगातार 15 साल पुराने में केस के मामले में विवादों में घिर रहे है। इस मामले को लेकर एक तरफ विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है। वहीं दूसरी ओर मंत्री अमन अरोड़ा को 2 साल कैद की सजा के बावजूद पद से न हटाने पर गवर्नर बीएल पुरोहित भी संज्ञान ले चुके हैं। विवादों के बाद अब 15 साल पुराने केस को लेकर मंत्री अमन अरोड़ा ने जिला अदालत संगरूर में याचिका दायर की है। इस मामले पर अदालत में अब 15 जनवरी को सुनवाई होगी। अदालत की तरफ से दोनों पक्षों को पेश होने के नोटिस दिए गए हैं।

संगरूर जिले की एक अदालत ने 21 दिसंबर को मंत्री अमन अरोड़ा समेत 9 लोगों को 2 साल कैद की सजा सुनाई थी। यह सजा 2008 से जुड़े केस में हुई थी। जिसमें अमन अरोड़ा का अपने जीजा राजिंदर दीपा के साथ पारिवारिक झगड़ा था। अरोड़ा पर आरोप था कि 15 साल पहले अमन अरोड़ा ने घर में घुसकर उनसे मारपीट की थी। इस मामले में अमन अरोड़ा और अन्य पर IPC की धारा 452 और 323 के तहत केस दर्ज हुआ था। संगरूर कोर्ट ने धारा 452 में 2 साल और 323 में एक साल कैद दी थी। दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी। हालांकि इस फैसले के खिलाफ उनके पास 30 दिन का समय अपील दायर करने के लिए था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here