Home Punjab>Moga पंजाबः आप विधायक को सम्मन जारी

पंजाबः आप विधायक को सम्मन जारी

0

मोगाः जिले की आप विधायक डॉ.अमनदीप कौर अरोड़ा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आप विधायक को पंजाब के लोकपाल की तरफ से सम्मन  जारी किये गये है। जारी समन के अनुसार उन्हे 16 को तलब किया है। आरोप है कि एमएलए द्वारा सरकारी जमीनों पर कब्जा किया गया है। बताया जा रहा है कि विधायक के निजी सचिव (PA) ने विधायक सहित 5 लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर लोकपाल को लिखित शिकायत दी है। वहीं उक्त सभी आरोपों को एमएलए ने नकारते हुए कहा कि मैंने पूर्व PA के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here