Home Punjab>Firozpur पंजाब : अब इस जगह से गौवंश से भरा ट्रक बरामद, एक गिरफ्तार, 5 फरार, देखें वीडियो

पंजाब : अब इस जगह से गौवंश से भरा ट्रक बरामद, एक गिरफ्तार, 5 फरार, देखें वीडियो

0

कोटकपूरा : नेशनल हाईवे से गौवंश से भरा ट्रक मिलने का मामला सामने आया है। ट्रक में गौवंश को क्रूरता पूर्वक भरकर ले जाया जा रहा था। गऊ रक्षा दल की शिकायत के आधार पर थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने यहां के अमृतसर बठिंडा नेशनल हाईवे से गौवंश से भरा एक ट्रक बरामद किया है। इसके अलावा कार सवार गौवंश तस्कर को गिरफ्तार किया गया। जबकि उसके 5 साथी मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है और गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।

ट्रक में से बरामद 18 गौवंश को बीड़ सिखांवाला की गौशाला में छोड़ दिया गया है। इस मामले में शिकायतकर्ता गऊ रक्षा दल के प्रदेश महासचिव मंहत गरीब दास ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गौवंश से भरा एक ट्रक हाईवे से जा रहा है। जिसके बारे में पुलिस को सूचित किया गया और पुलिस की नाकाबंदी के दौरान ट्रक व कार को रोका गया जिसमें से एक आरोपी काबू आ गया।

जबकि बाकी 5 आरोपी ट्रक व कार छोड़ कर फरार हो गए। इस मामले में जांच अधिकारी सुखजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर एक आरोपी को काबू किया और ट्रक में से बरामद गौवंश को गऊशाला में छोड़ दिया है। गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के लिए अदालत से रिमांड पर लिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here