Home Punjab>Amritsar जालंधरः गुरुद्वारा साहिब को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV 

जालंधरः गुरुद्वारा साहिब को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV 

0

जालधर, ENS: चोरी और लूटपाट की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन बेखौफ चोर सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए कि अब चोर धार्मिकों स्थलों को निशाना बना रहे है। वहीं ताजा मामला फिल्लौर से सामने आया है। जहां चोर ने गुरुद्वारा साहिब को निशाना बनाया। इस दौरान चोर गोलक से नगदी और सिलेंडर लेकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि चोर गोलक से पैसे निकालकर साइड पर रख रहा है। जिसके बाद चोर पैसे इकट्ठे करने के बाद वहां से एक सिलेंडर भी ले गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है, जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here