Home Punjab>Amritsar जालंधरः 1 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार 

जालंधरः 1 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार 

0

जालधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में  कमिश्नरेट पुलिस ने हेरोइन तस्करों के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान 33 वर्षीय प्रभजोत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गांव ठट्ठी थाना लोपोके जिला अमृतसर के रूप में हुई है।

पुलिस कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गिरोह नशे की तस्करी में सक्रिय है। जिस पर कारवाई करते हुए एसीपी परमजीत सिंह ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए निगरानी बढ़ा दी। 

स्पेशल सेल की टीम बशीरपुरा टी प्वाइंट पर मौजुद थी। तभी गुरु नानकपुरा जालंधर की तरफ से एक सिल्वर रंग की मारुति कार आती दिखाई दी। पुलिस पार्टी ने कर को रोका और गाड़ी की गहनता से जांच की चेकिंग के दौरान एक किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने एफआईआर नंबर 4 दिनांक 11.01.2024 को 21सी-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here