Home Punjab>Tarn Taran पंजाब : Gun Point पर पेट्रोल पंप पर हुई लूट

पंजाब : Gun Point पर पेट्रोल पंप पर हुई लूट

0

तरनतारन: थाना कच्चा पक्का की हद में चोरी और डकैती की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। देर रात दयालपुर में किराने की बड़ी डकैती के बाद लुटेरों द्वारा सुरविंड के जी.एस. पेट्रोल पंप को को निशाना बनाया गया। जहां पिस्तौल की नोक पर पंप को लूट लिया गया है, लेकिन पुलिस इस मामले में ढीली नजर आ रही है।

2 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है और सभी इंस्पेक्टर इस लूट को छोटी-मोटी लूट बता रहे हैं। पत्रकारों को भी इस संबंध में जानकारी देने से साफ मना कर दिया गया। उधर, पंप मालिकों ने सी.सी.टी.वी. फुटेज का हवाला देते हुए न्याय की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here