Home Punjab>Ludhiana पंजाब: घर में घुसी I-20 कार, गाड़ी के खुले एयर बैग

पंजाब: घर में घुसी I-20 कार, गाड़ी के खुले एयर बैग

0

लुधियाना: नीला झंडा रोड के नजदीक गंदा नाला पुली पर बने एक घर में तेज रफ्तार I-20 कार घुस गई। हादसे का कारण कार चालक के सामने रिक्शा चालक आना रहा। पहले कार रिक्शा से टकराई, जिससे स्टीयरिंग का संतुलन बिगड़ा गया। इस बीच कार घर में जा घुसी। घर के बाहर खड़ी एक एक्टिवा भी क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसा के दौरान गाड़ी के एयर बैग खुल गए। घायल युवक की पहचान शुभम के रूप में हुई है। शुभम खन्ना का रहने वाला है। यहां वह राम नगर अपने रिश्तेदार के घर लोहड़ी का त्योहार मनाने आया था। शुभम को लोगों की मदद से कार से बाहर निकाला गया। खून से लथपथ युवक को लोगों की मदद से सीएमसी अस्पताल दाखिल करवाया गया। युवक का जबड़ा बुरी तरह से टूट गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here