Home Breaking News तस्करी के लिए ले जा रहे मवेशियों से लदा कंटेनर पलटा, बेजुबानों की मौ’त

तस्करी के लिए ले जा रहे मवेशियों से लदा कंटेनर पलटा, बेजुबानों की मौ’त

0

गुमला : झारखंड के गुमला जिले में बड़ा हादसा हो गया है जहां तस्करी के लिए ले जा रहे मवेशियों से भरा कंटेनर पलट गया, जिससे लगभग 40 से अधिक मवेशियों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मामला जिले के नेशनल हाइवे में पालकोट थाना क्षेत्र के गंजई नदी पुल का है। बताया जा रहा है कि तस्करी के लिए ले जा रहे मवेशियों से भरा कंटेनर गंजई नदी पुल के रेलिंग को तोड़ते हुए पलट गया। जिसमें लगभग 40 से अधिक मवेशियों की मौत होने की बात कही जा रही है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि कंटेनर में सो रहा एक मजदूर घायल था, जिसे पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद ही स्पष्ट होगा कि कंटेनर में कितने पशु थे और कहां से कहां जा रहा था और इस तस्करी में कौन लोग शामिल हैं। वहीं दुर्घटना होने पर तस्करों में हड़कंप मच गया है। विहिप नेता अजय राणा ने कहा कि गुमला जिला मुख्यालय से होकर पशु तस्करी बदस्तूर जारी है। कोई भी थाना में रात में वाहन जांच नहीं होता है। जब दुर्घटना होती है तो पशु या अन्य सामग्रियों को जब्त कर पुलिस अपना पीठ थपथपाती है। वाहनों के नियमित जांच नहीं होने से पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठने लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here