Home Himachal डेरा बाबा रुद्रानंद को अयोध्या से आया निमंत्रण

डेरा बाबा रुद्रानंद को अयोध्या से आया निमंत्रण

0

21 और 22 जनवरी को निकलेगी शोभायात्रा


ऊना/सुशील पंडित : डेरा बाबा रुद्रानंद जी महाराज के डेरे को भी अयोध्या मंदिर से निमंत्रण मिला है। हालांकि डेरे की गुरु गद्दी के उत्तराधिकारी और महंत आचार्य हेमानंद जी महाराज ने बताया कि 21 और 22 जनवरी को नारी स्थित डेरे से श्री राम की भक्ति में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि करोड़ों राम भक्तों ने सदियों से इस शुभदिन की प्रतीक्षा की है।


21 जनवरी को डेरे से प्रभु श्री राम की भव्य झांकी निकाली जाएगी और 22 जनवरी को प्रभु श्री राम की अयोध्या में मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर डेरे में ही महाअनुष्ठान का आयोजन होगा। श्री हेमानंद जी महाराज ने विभोर के पंचगाटडा में हुई सतलुज आरती के बाद पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए कहा कि सदियों में ऐसा सुअवसर आता है जब करोड़ों लोग अपने अराध्य की भक्ति में एक साथ इतना बड़ा आयोजन करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here