Home Punjab>Amritsar जालंधरः DC दफ्तर के बाहर मरण व्रत पर बैठे ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान हैप्पी संधू, देखें वीडियो 

जालंधरः DC दफ्तर के बाहर मरण व्रत पर बैठे ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान हैप्पी संधू, देखें वीडियो 

0

जालंधर, ENS: केंद्र सरकार के हिट एंड रन कानून के खिलाफ ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान हैप्पी संधू डीसी ऑफिस के सामने मरण व्रत पर देर रात 11:30 बजे बैठ गए। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए हैप्पी संधू ने कहा कि मरण व्रत पर बैठने का फैसला उनका अपना और अकेले का है। लेकिन जब यह बात उनके साथियों को पता लगी तो वह भी उनके साथ डीसी ऑफिस के सामने पहुंचने शुरू हो गए।

बता दे हैप्पी संधू ने कुछ दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस करके जानकारी दी थी कि उन्होंने ट्रक यूनियन के प्रधान की से इस्तीफा दे दिया है और ड्राइवर की लड़ाई जैसे वह पहले लड़ते आए हैं और अब भी लड़ेंगे। वहीं हैप्पी संधू के धरने के बैठने की सूचना मिलने के बाद वहां पर सुरक्षा के लिए देर रात पुलिस तैनात कर दी गई। इस दौरान हैप्पी संधू ने बताया कि श्री दरबार साहिब (गोल्डन टेंपल) में माथा टेकर अपने लिए पवित्र जल लेकर आए हैं। अब वह सिर्फ उसी का सेवन करेंगे। इसके अलावा वह अन्न का एक दाना नही खाएंगे।

हैप्पी संधू ने कहा कि सरकार द्वारा देश भर के ड्राइवरों के खिलाफ लाए गए हिट एंड रन कानून को वापस करवाने के बाद ही वह धरना स्थल से उठेंगे। उन्होंने कहा कि सुबह तक उनकी एंबुलेंस आ जाएगी। मरण व्रत पर बैठे हैप्पी संधू ने बताया कि केंद्र सरकार के मंत्री ड्राइवर को गुंडा बता रहे हैं और जो हिट एंड रन का काला कानून उन्होंने पास किया है उसे हर हालत में वह इसे रद्द करवाकर ही रहेंगे।

क्योंकि उन्होंने जो फैसला मरण व्रत करके रखा है उसे पर वह अटल है चाहे उनकी जान ही क्यों ना चली जाए हिट एंड रन और केंद्र सरकार को सबक सिखा कर ही जाएंगे चाहे उनकी यहां से लैस ही क्यों न जाए। हैप्पी संधू ने कहा कि केंद्र सरकार ड्राइवरो को कुछ नहीं समझ रही। लेकिन अब मोदी को यह बता देंगे की ड्राइवर से पंगा लेना और उनके साथ गलत व्यवहार करना हालातो को कहां से कहां ले जाता है। संधू ने कहा कि वह डीसी ऑफिस के सामने मर्म रथ पर तब तक बैठे रहेंगे जब तक केंद्र सरकार फैसला वापस नहीं ले लेती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here