Home Punjab>Rupnagar पंजाब : पशुशाला में आग लगने से पशुओं सहित व्यक्ति की मौ’त, देखें वीडियो

पंजाब : पशुशाला में आग लगने से पशुओं सहित व्यक्ति की मौ’त, देखें वीडियो

0

गुरदासपुर : डेरा बाबा नानक के गांव आलेचक्क में मवेशियों से भरे छप्पर में अचानक आग लग गई, जिसमें एक 60 वर्षीय वृद्ध, 2 भैंस व एक बकरी की जलकर मौत हो गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक के बेटे मंगल सिंह जवाई हरजीत सिंह ने बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे पशुशाला से अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, आग ने पशुशाला में सो रहे गुरदीप सिंह को अपनी चपेट में ले लिया, आग में झुलसने से उनकी मौत हो गई। पशुशाला में दो भैंस और एक बकरी जलकर मर गई। साथ ही इस हादसे में एक ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

आग की लपटें देखकर आसपास के गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए, लेकिन आग इतनी बढ़ गई थी कि उस पर काबू पाना बहुत मुश्किल हो गया, फिर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर भेजा और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग से काफी नुकसान हो चुका था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here