Home Mohali पंजाब : पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चलाई गोलियां, देखें वीडियो

पंजाब : पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चलाई गोलियां, देखें वीडियो

0

फिरोजपुर : गोलीबारी का सिलसिला थम नहीं रहा है, आए दिन शहर में ऐसी घटनाएं हो रही है। जहां पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। फिरोजपुर के बस्ती बावरिया वाली में देर रात फायरिंग का मामला सामने आया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल युवक के भाई रमनदीप सिंह ने बताया कि यह गोली द्वेष भावना से मारी गई है। क्योंकि कुछ समय पहले उसके भाई की हत्या हो गई थी और अब उसे गोली मार दी गई है। यह इस मामले का गवाह था। अब उसे भी जान से मारने की कोशिश की गई है। इससे पहले उनके घर पर गोलियां चलाई गईं और बाद में उनके भाई पर गोलियां चलाई गई।

गोली उसकी जांघ में लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने मांग की है कि गोली चलाने वालों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें न्याय दिया जाए। वहीं जब इस संबंध में डॉक्टर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके पास एक युवक को लाया गया है, जिसके जांघ में गोली लगी है। जिसका इलाज किया जा रहा है। उधर, इस घटना के संबंध में जब थाना सिटी की पुलिस से बात करने की कोशिश की गई तो पुलिस मीडिया से दूरी बनाती नजर आई और गोलीबारी की घटना पहली नहीं होने का बहाना बनाकर मौके से चलती बनी। इस घटना से एक बार फिर पुलिस सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here