Home Himachal इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में सहयोग किया

इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में सहयोग किया

0

ऊना/सुशील पंडित : इनरव्हील ऊना उमंग क्लब गरीब परिवारों की बेटियों की शादियों में मदद के लिए आगे आ रहा है। इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में सहयोग किया। क्लब ने आज एक गांव की बेटी की शादी के लिए लगभग 25 हज़ार रुपए के सामान की सहायता उपलब्ध करवाई। इस मौके पर क्लब की प्रेसिडेंट अनुराधा वर्मा ने बताया कि क्लब की तरफ से 11 सूट, डिनर सैट, स्टील के बर्तन, कांच के बर्तन, माइक्रोवेव बर्तनों का सैट, दो पीस बेडशीट, और 6100 रुपए की नक़द सहायता प्रदान की गई


क्लब की अध्यक्ष अनुराधा वर्मा ने बताया कि क्लब द्वारा अब तक लगभग 30 से अधिक गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में मदद प्रदान की जा चुकी है। क्लब द्वारा हर वर्ष 5 गरीब परिवारों की बेटियों की शादियां करवाने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके इनरव्हील ऊना उमंग क्लब की अध्यक्ष मैडम अनुराधा वर्मा, सचिव दीपिका सांची बस्सी, सोनिका शर्मा, श्रुति जुनेजा, कमलेश वर्मा, पूनम ठाकुर, वीनू कंवल, पूनम ठाकुर, परवीन कुमारी, डाक्टर मीनाक्षी नाथ, डाक्टर अनुपमा, शिवानी साहनी, रश्मि ठाकुर, सुकेली जसवाल, साधना चड्ढा, सुषमा लठ, एकता जैतक, परमिंदर कौर, मीरा शर्मा, जसलीन कौर, वैशाली धवन, परमिंदर, कौर, प्रियका मदान, रेणुका चौधरी, मधु अरोड़ा, शशि कंवर, सोनिया शर्मा, शैलजा शर्मा, दीपिका ब्राह्मी, अंजू शर्मा, रोजी धीमान, सोनू दुबे मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here