Home Himachal>Baddi पंजाबः इस इलाके में लुटेरों ने चलाई गोलियां, नगदी छीनकर हुए फरार, देखें वीडियो

पंजाबः इस इलाके में लुटेरों ने चलाई गोलियां, नगदी छीनकर हुए फरार, देखें वीडियो

0

अमृतसरः जंडियाला गुरु से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात लुटेरों ने गोलियां चला दी। घटना देर रात की बताई जा रही है। जहां लुटेरों ने लूट की नीयत से नौजवानों पर हमला कर दिया। इस दौरान लुटेरे नौजवानों से 10 हजार की नगदी और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घायल युवकों ने जानकारी देते हुए बताया कि वह मेहंदी लगाने का काम करते है। इस दौरान वह देर रात दोनों नौजवान मेहंदी लगाकर वापस लौट रहे थे।

जब वह गांव जंडियाला गुरु के पास पहुंचे तो मोटरसाइकिल पर सवार 3 अज्ञात लोगों ने उनकी एक्टिवा पर हमला कर दिया, जिससे वह एक्टिवा जमीन पर गिर गए। पीड़ित सोनू ने बताया कि हमलावरों ने हवा गोलियां चलाते हुए उनकी पिटाई की। उसके बाद उनसे 10 हजार नगदी और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here