Home Punjab>Fazilka पंजाबः स्कूल शिक्षा बोर्ड के एग्जाम की डेटशीट में हुआ बदलाव, आदेश जारी  

पंजाबः स्कूल शिक्षा बोर्ड के एग्जाम की डेटशीट में हुआ बदलाव, आदेश जारी  

0

चंडीगढः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की प्री बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, प्री बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट में बदलाव किया है। जिला बरनाला में 19.01.2024 को होने वाली प्री-बोर्ड और टर्म-2 परीक्षा की तारीख बदल दी गई है। जारी आदेशों में कहा गया है कि 19 जनवरी, 2024 को शहीद सेवा सिंह ठीकरीवाला जी के शहीदी दिवस को लेकर छुट्टी है। इसके चलते जिला बरनाला में 19-01-24 को होने वाली प्री-बोर्ड/टर्म-2 परीक्षा 29-01-2024 को दोपहर बाद आयोजित की जाएगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद पंजाब ने इस संबंध में जिला शिक्षा अफसर बरनाला को पत्र लिखकर आदेश जारी किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here