Home Punjab>Ludhiana पंजाब : सिक्योरिटी गार्ड से लूट, राइफल-कारतूस छीनकर लुटेरे फरार

पंजाब : सिक्योरिटी गार्ड से लूट, राइफल-कारतूस छीनकर लुटेरे फरार

0

लुधियाना : एक ज्वेलर की दुकान पर बतौर सुरक्षा कर्मचारी काम करने वाले व्यक्ति से बाइक सवार बदमाशों ने लूट की। सिक्योरिटी गार्ड काम से साइकिल पर वापस घर जा रहा था। PAU गेट नंबर 4 के नजदीक उसे लुटेरों ने घेर लिया। बदमाशों ने उसे तेजधार हथियारों दिखाकर डराया धमकाया और उससे बैग छीन लिया। बैग में सिक्योरिटी गार्ड की 12 बोर डबल बैरल राइफल, 5 जिंदा कारतूस और मोबाइल था। पीड़ित बलविंदर सिंह ने बताया कि लुटेरे उसे धमकाते हुए फरार हो गए।

थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस को उसने सूचित किया। बलविंदर ने पुलिस को बताया कि ज्वेलर की दुकान फाउंटेन चौक में वह कार्यरत है। बीते दिन वह काम से वापस घर जा रहा था। PAU गेट नंबर 4 के पास उसे बाइक सवार 4 लुटेरों ने घेर लिया। उससे जबरी बदमाशों ने बैग छीन लिया। फिलहाल इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी कश्मीर सिंह ने कहा कि  जल्द लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here