Home Breaking News कीटनाशक दवा पीने से 2 बच्चियों की दर्दनाक मौ’त, मां ने भी उठाया खौफनाक कदम

कीटनाशक दवा पीने से 2 बच्चियों की दर्दनाक मौ’त, मां ने भी उठाया खौफनाक कदम

0

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश उज्जैन जिले के मकान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव पीतिसिया में रहने वाली 2 मासूम बच्चियों ने खेत पर खेल-खेल में कीटनाशक दवा पी ली। जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की जानकारी के बाद बच्चियों की मां ने भी जहर खा लिया। महिला का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है।  पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि माकडोन थाना क्षेत्र में 2 बच्चियों की मौत की खबर मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि बालिका मुस्कान और पूनम अपनी मां पूजा के साथ खेत पर गई थी। दोनों बालिका 5 से 8 साल की थी। वे खेत पर काफी देर तक खेलती रही। इस दौरान उनके हाथ कीटनाशक दवा लग गई। बच्चियों ने खेल-खेल में कीटनाशक दवा पी ली जिससे उनकी हालत बिगड़ गई।

दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां मुस्कान और पूनम ने एक के बाद एक दम तोड़ दिया।  इस घटना से घबराई उनकी मां पूजा ने भी कीटनाशक दवा पी ली जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला जांच में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक पूजा का पति सरदार सिंह चौहान खेती मजदूरी करता है। थाना प्रभारी बीएस देवड़ा के मुताबिक सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। अभी पुलिस परिजनों के भी बयान दर्ज कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच के बाद ही स्पष्ट निष्कर्ष निकल पाएगा। पूजा के बयान भी पुलिस दर्ज करेगी। हालांकि अभी पूजा बयान देने की स्थिति में नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here