Home Himachal>Baddi पंजाब : कैदी को पकड़ने के दौरान पुलिस कर्मी की हुई मौ’त, देखें वीडियो

पंजाब : कैदी को पकड़ने के दौरान पुलिस कर्मी की हुई मौ’त, देखें वीडियो

0

अमृतसर : अभी बीते दिन ही अमृतसर के मुकेरियां के पास एक सड़क हादसे में करीब 5 पुलिसकर्मियों की मौत की खबर सामने आई थी। ऐसा ही मामला अमृतसर से सामने आया है। जहां एक कैदी को पुलिस स्टेशन ए डिवीजन के एएसआई रैंक के पुलिसकर्मी द्वारा मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। तो उस कैदी ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की। जिसके बाद कैदी को पुलिसकर्मी ने पकड़ लिया। लेकिन तेज दौड़ने के कारण पुलिसकर्मी को दिल का दौरा पड़ा और पुलिसकर्मी वहीं गिर गया।

जिसके बाद पुलिस कर्मी की मौत हो गई। इस संबंध में थाना एडवाइजरी के SHO राजविंदर कोल ने बताया कि जिस पुलिसकर्मी की मौत हुई है, वह ड्यूटी पर था और वह यहां एक कैदी का मेडिकल कराने आया था। वहीं पुलिसकर्मी की पहचान परमजीत सिंह के रूप में हुई है, जो एएसआई रैंक का था। फिलहाल एएसआई परमजीत सिंह का पोस्टमार्टम किया जाएगा, वहीं मृतक पुलिस अधिकारियों के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here