Home Punjab>Moga पंजाब: ASI हरदेव सिंह पंच तत्व में हुए विलीन, मुकेरियां हादसे में हुई थी मौ’त, देखें वीडियो

पंजाब: ASI हरदेव सिंह पंच तत्व में हुए विलीन, मुकेरियां हादसे में हुई थी मौ’त, देखें वीडियो

0

मोगा: बीते दिन होशियारपुर के मुकेरियां में पुलिस बस हादसे में 3 पुलिस कर्मचारियों की मौत हो गई थी। उनमें मोगा के गांव दौलतपुरा निवासी ASI हरदेव सिंह भी शामिल थे। गुरुवार को उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। ASI की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग पहुंचे थे। जालंधर PAP के अधिकारियों ने ASI को अंतिम सलामी दी। हरदेव सिंह की पत्नी कुलदीप कौर ने कहा कि उनके पति ने समर्पित होकर सेवा की है।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

उनके रिटायर होने में केवल डेढ़ साल बाकी था। उन्होंने सरकार से अपील की कि उनके बेटे को जल्द से जल्द नौकरी और दुर्घटना मुआवजा दिया जाए।अधिकारियों ने बताया की पंजाब सरकार की ओर से हरदेव सिंह के परिवार को बनती सुविधाए दी जाएगी। हरदेव सिंह के बेटे को पुलिस में नौकरी दी जाएगी और विभाग हमेशा परिवार के साथ खड़ा रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here