Home Punjab>Ludhiana पंजाबः Brune & Bareskin Showroom से लाखों की नगदी और सामान लेकर चोर फरार

पंजाबः Brune & Bareskin Showroom से लाखों की नगदी और सामान लेकर चोर फरार

0

लुधियानाः मल्हार रोड पर बने ब्रून एंड बेयरस्किन शोरूम को चोरों ने निशाना बनाया है। देर रात घने कोहरे में चोरों ने शोरूम से डेढ़ लाख रुपए कैश व स्टॉक रूम से लाखों का सामान चोरी कर लिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें दो चोर दिखाई दे रहे है। घटना की सूचना थाना डिवीजन नं. 5 की पुलिस को दे दी गई है। शोरूम के टीमलीडर अय्याली निवासी गुलशन कुमार ने बताया कि सुबह जब वह शोरूम पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि गल्ला टूटा हुआ था और शोरूम में सामान बिखरा हुआ था।

इसके बाद उन्होंने देखा कि गल्ले में से लगभग डेढ लाख रुपए कैश एवं स्टॉक रूम से लाखों की कीमत के जूते, जैकेट्स, बैग आदि सामान चोरी हो चुका था। उन्होंने शोरूम में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच की। तब पता चला कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने शोरूम की बाइक साइड से छत के रास्ते से टीन को काटकर अंदर दाखिल होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जिसकी सूचना उन्होंने थाना डिवीजन न.5 की पुलिस को देकर शिकायत सौंप दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here