Home Breaking News मोमोज को लेकर भिड़े 2 छात्र, पुलिस ने लिया हिरासत में

मोमोज को लेकर भिड़े 2 छात्र, पुलिस ने लिया हिरासत में

0

नई दिल्ली : मोमोज को लेकर बच्चों और युवाओं में अलग ही क्रेज है। कई बार मोमोज को लेकर पंगे भी हो जाते है। एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें मोमोज को लेकर बात मारपीट तक आ गई। ग्रेटर नोएडा में मोमोज पहले कौन खाएगा इस बात को लेकर हुए झगड़े ने ग्रेटर नोएडा के 2 कॉलेज छात्रों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना अल्फा 2 मार्केट में हुई। स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी कहा कि दोनों छात्र मोमोज़ के ठेले पर पहुंचे और अपने-अपने ऑर्डर दिये।

उन्होंने कहा, “जल्द ही एक प्लेट आ गई लेकिन उनके बीच बहस शुरू हो गई क्योंकि दोनों ने दावा किया कि यह उनका ऑर्डर था।” बहस के बाद झगड़ा होने लगा और जल्द ही कुछ और युवक भी झगड़े में शामिल हो गए और मारपीट होने लगी। सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय बीटा 2 थाने की पुलिस ने दोनों छात्रों को हिरासत में लिया और उन्हें थाने ले जाकर हवालात में बंद कर दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि उन्हें स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जिसके बाद उन्हें जमानत दे दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here