Home Himachal एयरस्ट्राइक में बच्चों सहित 16 लोगों की मौ’त

एयरस्ट्राइक में बच्चों सहित 16 लोगों की मौ’त

0

नई दिल्ली :  इजराइल लगातार हमास पर हमले कर रहा है। उत्तरी गाजा में भीषण लड़ाई के बीच इजराइल ने दक्षिण गाजा पर बड़ी एयरस्ट्राइक कर दी है। इस भीषण हमले में 16 लोगों की मौत की खबर है। जानकारी के अनुसार गाजा के दक्षिणी हिस्से स्थित राफा कस्बे में इजराइल द्वारा किए गए हवाई हमले में 16 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें से आधे बच्चे हैं। एक चिकित्सक ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

सेना इस इलाके पर अपने हमले जारी रखे हुए है और यहां के आम लोगों को दूसरे स्थानों पर शरण लेने को कहा है। इस बीच यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि फ्रांस और कतर की मध्यस्थता से हुए समझौते के तहत बुधवार को क्षेत्र में भेजी गई दवाएं हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को वितरित की गई या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here