Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar Burlton Park: बल्टर्न पार्क में लंदन कार्निवाल के आजोयकों के बड़ी कार्रवाई, निगम ने भेजा नोटिस, जमा करवाने होंगे 22 लाख रुपए फीस
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Jalandhar Burlton Park: बल्टर्न पार्क में लंदन कार्निवाल के आजोयकों के बड़ी कार्रवाई, निगम ने भेजा नोटिस, जमा करवाने होंगे 22 लाख रुपए फीस

Mahabir
Last updated: July 12, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Burlton Park Carnival Scam News Update: जालंधर में स्पोर्ट्स हब वाली बल्टर्न पार्क की जगह पर बड़ा स्कैंडल उजागर होने के बाद मेयर वनीत धीर ने बड़ा एक्शन लिया है। डेली संवाद द्वारा इस बड़े स्कैंडल को उजागर किया है। यही नहीं, इस घोटाले की इसकी शिकायत मेयर, कमिश्नर और सीएम आफिस से की गई है।

Contents
  • नगर निगम ने भेजा नोटिस
  • डेली संवाद ने किया स्कैंडल का पर्दाफाश
  • ऐसे किया घोटाला
  • 22 लाख की होगी वसूली
  • पार्किंग फीस वसूली बंद होगी
  • सीएम आफिस से शिकायत

यह भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम को लंदन कार्निवाल के आयोजकों ने लगाई 22 लाख रुपए की चपत!

डेली संवाद द्वारा बल्टर्न पार्क में लंदन स्नो सिटी कार्निवल (London Snow City Carnival) के आयोजकों द्वारा किए गए करीब 22 लाख रुपए के घोटाले का पर्दाफाश किया गया। इसके बाद मेयर वनीत धीर हरकत में आए। उन्होंने तहबाजारी शाखा से जांच के आदेश दिए। इसके बाद आयोजकों को नगर निगम ने नोटिस भेजा है।

Vaneet Dhir Mayor
Vaneet Dhir Mayor

नगर निगम ने भेजा नोटिस

लंदन स्नो सिटी कार्निवल (London Snow City Carnival) के आयोजकों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। नगर निगम के अधिकारी चाहें तो आयोजकों पर एफआईआर भी दर्ज हो सकती है। इसके साथ ही नगर निगम के अधिकारियों ने कहा है कि पार्किंग फीस वसूली तत्काल बंद की जाए।

नगर निगम ने नोटिस भेजते हुए कहा है कि लंदन स्नो सिटी कार्निवल (London Snow City Carnival) के आयोजकों ने तय जगह से ज्यादा जमीन घेरा है, जिससे ज्यादा जमीन की फीस जुर्माने का साथ वसूल की जाएगी। जानकारी है कि आयोजकों ने 5000 वर्ग गज तय जमीन की बजाए करीब 15000 वर्ग गज जमीन पर कब्जा कर लिया। जिससे अब 22 लाख रुपए ज्यादा रकम निगम को जमा करवानी होगी।

Burlton Park Jalandhar Carnival News Update
Burlton Park Jalandhar Carnival News Update

डेली संवाद ने किया स्कैंडल का पर्दाफाश

जालंधर के बल्टर्न पार्क (Burlton Park) में लंदन स्नो सिटी कार्निवल (London Snow City Carnival) की आड़ में नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) को करीब 22 लाख रुपए चपत लगाई गई है। सरकारी खजाने को ये चपत किसी और ने नहीं, बल्कि London Snow City Carnival के आयोजकों ने लगाई है। आयोजकों ने 5000 वर्ग गज जमीन का किराया नगर निगम के खजाने में जमा करवा कर मौके पर 15,000 वर्ग गर्ज जमीन पर कब्जा कर लिया। जिससे निगम को भारी नुकसान हुआ है।

जालंधर (Jalandhar) के बल्टर्न पार्क में London Snow City Carnival के आयोजकों ने नगर निगम से 5000 वर्ग गज जमीन 44 दिन के लिए किराए पर लिया है। इसकी एवज में आयोजकों द्वारा 11 लाख रुपए फीस निगम के खजाने में जमा करवाई गई है। बावजूद London Snow City Carnival के आयोजकों ने मौके पर निर्धारित जमीन की बजाए तीन गुना जमीन पर कब्जा कर पंडाल सजा दिया, वहीं बिना अनुमति के पार्किंग फीस की वसूली भी शुरू कर दी है।

ऐसे किया घोटाला

नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक नगर निगम ने लंदन कार्निवल (London Snow City Carnival) के आयोजकों को 44 दिन के लिए 50 बाई 100 यानि 5000 वर्ग गज जगह पर पंडाल लगाने की अनुमति दी है। इसके एवज में 11 लाख रुपए किराया जमा करवाया गया है। हैरानी की बात तो यह है कि मौके पर 100 बाई 150 यानि 15,000 वर्ग गज जमीन पर कार्निवल के पंडाल लगाए गए हैं। यानि आयोजकों द्वारा तीन गुना ज्यादा सरकारी जगह पर कब्जा कर दुकानदारी की जा रही है।

Burlton Park Jalandhar Carnival
Burlton Park Jalandhar Carnival

22 लाख की होगी वसूली

निगम अफसरों के मुताबिक अगर तीन गुना यानि 15 हजार वर्ग गज जमीन पर पंडाल सजाया है, तो इसका पूरा किराया 33 लाख रुपए बनता है। चूंकि सरकारी खजाने में केवल 11 लाख रुपए ही जमा करवाया गया है, जिससे करीब 22 लाख रुपए नगर निगम का सीधे तौर पर नुकसान हो रहा है। इसके लिए नगर निगम के कुछ अफसर भी जिम्मेदार हैं।

पार्किंग फीस वसूली बंद होगी

यही नहीं, London Snow City Carnival के आयोजक ने एक और घोटाला कर डाला है। नगर निगम से पार्किंग के लिए कोई जगह नहीं अलाट करवाई गई। बावजूद आयोजक ने पंडाल के बाहर पेड पार्किंग का धंधा शुरू कर दिया है। यहां रोड किनारे दोनों तरफ आयोजक के कारिंदे 10 से 100 रुपए प्रति घंटा पार्किंग शुल्क वसूल रहे हैं। जबकि ये जमीन नगर निगम की है, पार्किंग नहीं हो सकती है और न ही किसी वाहन से पार्किंग शुल्क वसूल किया जा सकता है।

Bhagwant Singh Mann CM Punjab
Bhagwant Singh Mann CM Punjab

सीएम आफिस से शिकायत

नगर निगम के खजाने को 22 लाख रुपए की नुकसान को लेकर आरटीआई एक्टिविस्ट मुख्यमंत्री भगवंत मान के दफ्तर में शिकायत करने जा रहे हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट का कहना है कि 22 लाख रुपए की फीस की हेराफेरी में नगर निगम के कुछ अफसर भी संलिप्त होंगे। नहीं तो आयोजक ज्यादा जमीन पर पंडाल कैसे लगा सकता है?

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Daily Horoscope: इन राशियों के लोगों पर आज भगवान भोलेनाथ जी की रहेगी कृपा, जाने अपना राशिफल
Next Article Jalandhar News: लतीफपुरा के 120 फुटी रोड खुलवाने के लिए आप नेता के साथ एकजुट हुए इलाके के लोग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.