Home Himachal बरनोहः सास पर लगा आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

बरनोहः सास पर लगा आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

0
बरनोहः सास पर लगा आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
ऊना/सुशील पंडित:बरनोह में आत्महत्या करने वाली 20 वर्षीय युवती की बहन ने मृतका की सास पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उड़ीसा की रहने वाली सुहाना पत्नी राजकुमार निवासी ठठल ने सदर थाना ऊना में दी शिकायत में कहा है कि उसकी बहन फराना बेगम उर्फ महक की शादी डेढ़ साल पहले बरनोह निवासी सलमान खान के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही फराना की सास आशा पत्नी राजिंद्र कुमार उसके साथ मारपीट करते थे। कुछ समय पहले ही मृतका ने अपने ऊपर हो रहे अत्याचार की बात अपनी बहन सुहाना को बताई भी थी। तब उन्होंने पुलिस में शिकायत नहीं की थी। अब सास द्वारा प्रताड़ित किए जाने से परेशान फराना उर्फ महक फांसी के फंदे पर झूल गई। सुहाना की शिकायत पर ऊना थाने में आरोपी सास के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 498-ए और 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here