Home Himachal बाथड़ी में 10 किलो भुक्की के साथ एक पकड़ा

बाथड़ी में 10 किलो भुक्की के साथ एक पकड़ा

0
ऊना/सुशील पंडित: टाहलीवाल पुलिस ने शुक्रवार को 10 किलो चूरा पोस्त (भुक्की) के साथ बाथड़ी के एक स्थानीय निवासी को गिरफ्तार किया है। टाहलीवाल थाने के एसएचओ अशोक कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम जिस समय बाथड़ी बैरियर के पास मौजूद थी तब शक की बिनह पर एक व्यक्ति से 10.76 किग्रा भुक्की (चूरा पोस्त) बरामद किया गया। आरोपित की पहचान दलजीत सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी बाथड़ी तहसील हरोली बताया जा रहा है। आरोपित के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here