Home Himachal शुक्रवार को जिला मुख्यालय के अधिकतम तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज

शुक्रवार को जिला मुख्यालय के अधिकतम तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज

0
ऊना/सुशील पंडित :जिला ऊना अब तक भयंकर सूखी सर्दी के दौर से गुजर रहा है। जिला  मुख्यालय शुक्रवार को कोहरे की सफेद चादर में लिपटा रहा। हालांकि जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिन भर खूब धूप खिली हुई थी। शुक्रवार को जिला मुख्यालय के अधिकतम तापमान में भी रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई। इस साल सर्दी के मौसम में दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। जिले के अधिकांश मैदानी हिस्से के लोग सूर्य देव की एक किरण को दिनभर तरसते रहे। शुक्रवार को जिला मुख्यालय का न्यूनतम तापमान तो 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा लेकिन अधिकतम तापमान भी 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले इस वर्ष सर्दियों में मुख्यालय में एक दिन 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे तापमान दर्ज किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here