Home Punjab>Rupnagar पंजाब : लावारिस बैग मिलने से फैली दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

पंजाब : लावारिस बैग मिलने से फैली दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

0

गुरदासपुर : मेहर चंद रोड पर लावारिस बैग मिलने से दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार मेहर चंद रोड पर एक निजी स्कूल के बाहर एक लावारिस बैग मिला। बैग मिलने से वहां पर दहशत का माहौल बन गया। जब इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई, तो गुरदासपुर पुलिस तुरंत हरकत में आई और सिटी पुलिस के SHO और डॉग स्वाट टीम, बम डिटेक्शन पीसीआर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और बैग को अपने कब्जे में ले लिया।

बता दें कि 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और गणतंत्र दिवस भी नजदीक है। जिसके चलते पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। वहीं डीएसपी सिटी सुखपाल सिंह ने कहा कि अगर किसी को कोई लावारिस वस्तु या लावारिस बैग, कोई लावारिस व्यक्ति घूमता हुआ दिखे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here