Home Breaking News सड़क हादसा : खाई में गिरी गाड़ी, 3 की मौ’त

सड़क हादसा : खाई में गिरी गाड़ी, 3 की मौ’त

0
सड़क हादसा :  खाई में गिरी गाड़ी, 3 की मौ’त

नई दिल्ली : अरुणाचल प्रदेश में एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक गाड़ी के फिसलकर खाई में गिर जाने की वजह से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में हवाई के पास हुआ। वाहन सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया। उस गाड़ी में 3 लोग सवार थे। एसपी राइके कामसी ने बताया कि यह घटना हवाई-चिंगवंती रोड पर हवाई से लगभग 5 किमी दूर हुई। मृतकों की पहचान दिलीप डेका (26), पुनित बसोतिया (31) और नागंद्र शाह (50) के रूप में की गई है, ये सभी तिनसुकिया के एक गैरेज के कर्मचारी थे।

एसपी ने कहा कि वे कुछ मरम्मत कार्य के लिए हवाई में थे। उन्होंने बताया कि जिस वाहन पर वे यात्रा कर रहे थे वह सड़क से फिसल गया और गहरी खाई में गिर गया। कथित तौर पर शव कार के अंदर फंस गए थे, लेकिन बाद में नामसाई पुलिस और एनडीआरएफ टीम की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को सुबह दुर्घटना की सूचना मिली, लेकिन शव और वाहन नहीं निकाला जा सका था। एसपी ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस ने शवों और वाहन को निकालने के लिए एनडीआरएफ टीम की मदद ली। उन्होंने कहा कि शवों को अंतिम संस्कार के लिए मृतकों के परिवारों को सौंप दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here