Home Punjab>Amritsar जालंधर : थाना आदमपुर से भागा आरोपी गिरफ्तार

जालंधर : थाना आदमपुर से भागा आरोपी गिरफ्तार

0

जालंधर : थाना आदमपुर से हाईवे लुटेरा गैंग का एक आरोपी थाना परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अमृतसर के रहने वाले राजा अंबरसरिया के तौर पर हुई है। आरोपी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार राजा अंबरसरिया गुरुवार को रात थाना आदमपुर में ही था। पुलिस मुलाजिमों की लापरवाही से आरोपी शुक्रवार को थाने से फरार हो गया था।

जिसके बाद पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ एक और केस दर्ज कर लिया था। कल जब आरोपी की तलाश में पुलिस रेड करने गई तो आरोपी वहां से भी भाग निकला था। अब आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी की तलाश में जालंधर पुलिस की टीम बॉर्डर एरिया में सर्च कर रही थी। इस दौरान आरोपी को काबू कर लिया गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here