Home Himachal>Baddi पंजाब : आतंकी पन्नू ने दी धार्मिक स्थलों पर हमले की धमकी

पंजाब : आतंकी पन्नू ने दी धार्मिक स्थलों पर हमले की धमकी

0

अमृतसर : खालिस्तानी आतंकी व सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने आज रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हिंदू मंदिरों पर हमलों की धमकी दे दी है। आतंकी पन्नू ने अमृतसर के दुर्ग्याणा तीर्थ स्थल को नुकसान पहुंचाने और 26 जनवरी के बाद भारत में रेफ्रेंडम के नाम पर लोगों को गुमराह कर हरिद्वार व ग्वालियर को निशाना बनाने की धमकी दी है। आतंकी पन्नू ने सुबह अपना नया वीडियो जारी कर ये धमकी दी है। पन्नू ने कहा कि सिख राज में भी सिखों ने किसी धार्मिक स्थान को नुकसान नहीं पहुंचाया। लेकिन कई सिख ऐतिहासिक गुरुद्वारे भारत सरकार ने गिराए हैं।

 भारत सरकार की तरफ से आतंकी घोषित पन्नू ने कहा कि भारत सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर बना दिखा दिया है, अयोध्या राम की है। उसी तरह गुरु रामदास जी की बसाई अमृतसर नगरी भी गुरु रामदास जी की ही है। यहां गोल्डन टेंपल की तर्ज पर दुर्ग्याणा मंदिर नहीं हो सकता। पन्नू ने दुर्ग्याणा मंदिर कमेटी को धमकी दी है कि कपाट बंद कर मंदिर की चाबियां अरदास कर गोल्डन टेंपल में दे दें। नहीं तो पंजाब आजाद होने के बाद पंथ सोचेगा, इस मंदिर का करना क्या है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here