Home Haryana रामलीला के दौरान हनुमान का किरदार निभा रहे व्यक्ति के साथ हुआ हादसा, देखें वीडियो 

रामलीला के दौरान हनुमान का किरदार निभा रहे व्यक्ति के साथ हुआ हादसा, देखें वीडियो 

0

भिवानी: अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत भिवानी के जैन चौक क्षेत्र में चल रही रामलीला में हनुमान का रोल निभाते हुए सेवानिवृत्त जेई हरीश कुमार की हार्टअटैक के चलते मौत हो गई। रामलीला मंच से ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया। दरअसल, जैन चौक क्षेत्र में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत रामायण का मंचन किया जा रहा था, जिसमें एमसी कालोनी वासी सेवानिवृत्त जेई हरीश कुमार हनुमान का किरदार निभा रहे थे। जब वे भगवान श्रीराम के भजन पर झूम रहे थे तो अचानक ही भगवान श्रीराम बने कलाकार के कदमों में गिर गए।

एकबार तो सबको लगा कि वे मंचन करते हुए भगवान श्रीराम के पांव में पडे़ है लेकिन वे काफी देर तक नहीं उठे तो सबको लगा कि दौरा आ गया। काफी प्रयास के बाद भी उन्हें होश नहीं आया तो उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिससे खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। उनकी डांस व मौत की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here