Home Punjab>Phagwara पंजाब : निहंग मंगू मठ को लेकर आई बड़ी खबर, जाने मामला

पंजाब : निहंग मंगू मठ को लेकर आई बड़ी खबर, जाने मामला

0

कपूरथला : सब-डिवीजन फगवाड़ा गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी के शक के चलते युवक की हत्या मामले में रिमांड के दौरान आरोपी निहंग रमनदीप सिंह मंगू मठ से कुछ खास हासिल नहीं हुआ है। आरोपी को बुधवार को पुलिस माननीय अदालत में पेश किया । हालांकि मृतक युवक दवारा मरने से पहले कहे गए शब्द “सुक्खी और तुस्सी” के लिंक तक भी रिमांड के दौरान पुलिस नहीं पहुँच सकी है।

कपूरथला की सब डिवीजन फगवाड़ा में 16 जनवरी को सुबह गुरुद्वारा चौरा खूह साहिब में बेअदबी के शक में युवक विशाल कपूर की हत्या मामले में आरोपी निहंग रमनदीप सिंह मंगू मठ का 7 दिन का रिमांड खत्म होने पर अदालत में पेश करने के बाद अदालत ने 7 दिन का पुलिस रिमांड बढ़ा दिया है।

SP कपूरथला वत्सला गुप्ता ने बताया कि रिमांड में आरोपी का मोबाइल कब्जे में लिया गया था। जिसमें मिले कई नंबर शक के घेरे में हैं। जिनकी जांच की जा रही है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले में हत्या की धारा 302 भी जोड़ दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here