Home Himachal>Baddi पंजाब : नशेड़ी पति ने की गुंडागर्दी, वीडियो वायरल

पंजाब : नशेड़ी पति ने की गुंडागर्दी, वीडियो वायरल

0

अमृतसर :  बटाला रोड इलाके में एक पत्नी को पति को नशे से रोकना महंगा पड़ गया। पति सीढ़ी लगाकर अंदर घुसा और गुंडागर्दी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर पति को अरेस्ट कर लिया है। अमृतसर के बटाला रोड स्थित न्यू जवाहर नगर की गली नंबर 2 के अमनदीप सिंह को उसकी पत्नी घर में घुसने नहीं देती थी। आरोपी नशा करता था जिसके कारण 25 नवंबर से दोनों पति पत्नी अलग रहते थे। इसी बात से गुस्साए पति ने बीते दिन घर के बाहर से सीढ़ी लगा कर और अपने 4 से 5 दोस्तों के संग घर की बालकनी से अंदर घुस गया। अंदर घुसकर तकरीबन 10 मिनट तक गुंडा गर्दी करता रहा।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक घर पति का ही है लेकिन वो नशा करता था इसीलिए पत्नी उसे घर नहीं घुसने देती थी। आस पास के घर भी रिश्तेदारों के ही हैं जिसके कारण पत्नी को परेशानी नहीं आती थी लेकिन पति गुस्से में दोस्तों संग पहुंच गया और गुंडागर्दी की। जिसकी आस पास वालों ने वीडियो बना ली और वायरल कर दी। इस दौरान उसके दोस्त बाहर खड़े रहे। फिर ऊपर से उसने चाबी फेंकी और दरवाजा खोलकर सारे बाहर आ गए। बाहर आकर भी उन्होंने आने जाने वालों को परेशान किया। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here