Home Punjab>Rupnagar पंजाब : घर मेंं लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख, देखें वीडियो

पंजाब : घर मेंं लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख, देखें वीडियो

0

गुरदासपुर : बटाला के नजदीकी शहर कादिया के मोहल्ला धर्मपुरा में उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। जब एक घर में अचानक आग लग गई। घर की मालकिन सुमन ने बताया कि मेरे पति काम पर गए हुए थे और मैं सब्जी खरीदने के लिए घर के पास एक दुकान पर गई। जिसके बाद लोगों ने मुझे बताया कि आपके घर में आग लग गई है। जब वह घर पहुंची तो घर का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

सुमन ने बताया कि पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन सारा सामान किश्तों में लिया था, अभी किस्तें पूरी भी नहीं हुई थीं। आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार आग घर में लगी एलसीडी के शॉर्ट सर्किट से लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here