Home Punjab>Raikot रामामंडी में 2 कारों की आमने-सामने हुई टक्कर, Axis Bank का मैनेजर और कर्मी घायल

रामामंडी में 2 कारों की आमने-सामने हुई टक्कर, Axis Bank का मैनेजर और कर्मी घायल

0

बठिंडाः पंजाब में घने कोहरे के चलते सड़क हादसों के मामलों में बढ़ौतरी हो रही है। वहीं रामामंडी में दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तलवंडी साबो रोड़ पर दोनों कारों में टक्कर हुई है। इस हादसे में एक्सिस बैंक का मैनेजर और कर्मी घायल हो गया। घायलों की पहचान मैनेजर मोहित सिंगला और कर्मी राज वर्मा के रूप में हुई है। घायलों को स्थानीय हेल्प लाइन वेलफेयर सोसायटी के स्वयंसेवकों की मदद से एंबुलेंस से तलवंडी साबो सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here