Home Punjab>Amritsar जालंधरः टॉवर को लेकर लोगों में भारी रोष, देखें Live 

जालंधरः टॉवर को लेकर लोगों में भारी रोष, देखें Live 

0

जालंधर, ENS: गुरु रामदास नगर में टॉवर को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। इस मामले को लेकर मोहल्ला निवासी इकट्ठे हो गए है। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाए है कि उनके मोहल्ले में कुछ दिन पहले टॉवर लगाने का इसी व्यक्ति ने विरोध किया था। लेकिन आज उक्त व्यक्ति द्वारा अपने घर पर टॉवर लगाया जा रहा है। जिसको लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए लोगों ने आरोप लगाए है कि उक्त व्यक्ति द्वारा रातों-रात घर की छत पर टॉवर लगा दिया गया है।

लोगों का कहना हैकि उनके मोहल्ले में छोटे-छोटे बच्चे रहते है। ऐसे में उनके बच्चे अगर बीमार हो जाते है या उन्हें कुछ हो जाता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा, यह बड़ा सवाल है। लोगों ने कहा कि मोहल्ला निवासियों में से बिना किसी परमिशन की परमिशन लिए रातों-रात टॉवर लगा दिए गए है। जिसको लेकर लोग विरोध कर रहे है। हालांकि इस मामले को लेकर उक्त व्यक्ति का पक्ष जानने की कोशिश की गई।

वहीं इस मामले को लेकर जग्गी ने कहा कि उन्होंने परमिशन ली हुई है। लेकिन मोहल्ला निवासियों को एतराज को लेकर वह कोई बात नहीं कर रहे। इस मामले को लेकर उन्होंने कहा एयरटेल का टॉवर लगाया गया है। जग्गी ने फोन पर बात करते हुए कहा कि उनकी मोहल्ला निवासियों के साथ कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि टॉवर लगाए हुए 4 दिन हो गए है। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर लोगों का कहना है कि अभी भी छत पर काम चल रहा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here