Home Himachal चताडा स्कूल में वार्षिक समारोह मनाया गया

चताडा स्कूल में वार्षिक समारोह मनाया गया

0
ऊना/सुशील पंडित:राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चताड़ा में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कोई भी बच्चा पैसे की आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई से बन्छित नहीं रहेगा। हम ने एक वर्ष के कार्यकाल में 184 बच्चो के लिए पढ़ाई में दाखिला एवम आर्थिक मदद की है। और चालू वर्ष में एचएम ने 200 बच्चियों को गोद लेकर उन्हें पढ़ाई के लिए पांच हजार से लेकर बीस हजार तक की आर्थिक मदद करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में शिक्षा के स्तर को ऊपर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here