Home Punjab>Ludhiana पंजाबः App की ID बांटकर लोगो को ठगने वाले 5 गिरफ्तार, देखे वीडियो

पंजाबः App की ID बांटकर लोगो को ठगने वाले 5 गिरफ्तार, देखे वीडियो

0

लुधियानाः थाना 8 की पुलिस ने ऐप के जरिए स्टॉक एक्सचेंज की आईडीज बांटकर लोगों से ठगी करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस नेआरोपियों से 1 करोड़ 95 लाख के करीब नकद ,19 मोबाइल , 5 लैपटॉप और एक कंप्यूटर के इलावा दो नोट गिनने की मशीनें बरामद की हैं।

इस संबंध में ज्वाइंट कमिश्नर सौम्या मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों द्वारा किराए पर कोठी लेकर यह सारा गोरखधंधा चलाया जा रहा था और लोगों को चूना लगाया जा रहा था। इसके साथ ही यह लोग सरकार का भी टैक्स चोरी करते थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here