Home Breaking News भीषण हादसाः फ्लाईओवर पर कई गाड़ियों की टक्कर के बाद लगी आग, 4 की मौ+त, देखें दिल दहलाने वाली CCTV

भीषण हादसाः फ्लाईओवर पर कई गाड़ियों की टक्कर के बाद लगी आग, 4 की मौ+त, देखें दिल दहलाने वाली CCTV

0

चेन्नई: तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले में भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा फ्लाईओवर पर हुआ। जहां एक के बाद एक कई गाड़ियां टकराकर गई। इस दौरान गाड़ी को आग लग गई। इस हादसे में 8 लोग घायल हो गए। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक के बाद एक एक करके कई गाड़ियों की टक्कर हो गई। फुटेज में दिख रहा है कि किस तरह हादसा हुआ।

पुलिस के मुताबिक दर्दनाक घटना धर्मपुरी के थोप्पुर घाट रोड पर घटी। सीसीटीवी में एक तेज रफ्तार ट्रक पीछे से आता नजर आ रहा है, जो आगे चल रहे डंपर और दूसरी गाड़ियों को जोरदार टक्कर मारता है। टक्कर लगने के बाद डंपर आगे वाले ट्रक से टकराता है। इसके बाद डंपर नियंत्रण खोते हुए फ्लाईओवर से नीचे गिर जाता है। नीचे गिरने से पहले डंपर एक कार से भी टकराता है।

हादसे के दौरान सबसे पहले टक्कर मारने वाले ट्रक में आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रक में ढेर सारा सामान लदा हुआ था। फ्लाईओवर से नीचे गिरने वाले डंपर ने जिस ट्रक के टक्कर मारी थी, उसमें भी आग लग गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। दुर्घटना पर धर्मपुरी के DMK सांसद सेंथिल कुमार का बयान भी आया है। हादसे पर दुख जताते हुए सेंथिल कुमार ने कहा कि वह कब से धर्मपुरी के थोप्पुर घाट खंड पर स्वीकृत एलिवेटेड राजमार्ग को जल्द बनाने की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here