Home Himachal>Baddi पंजाबः पुल के पास व्यक्ति की ला+श मिलने से मचा हड़कंप

पंजाबः पुल के पास व्यक्ति की ला+श मिलने से मचा हड़कंप

0

अमृतसरः तारा वाले पुल के पास एक व्यक्ति की लाश बरामद होने से हड़कंप मच गया। घटना देर रात की है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची थाना मकबूलपुरा के एसएचओ मोहित ने बताया कि उन्हें युवकों ने घटना की सूचना दी थी कि पुल के पास नहर वाली साइड पर व्यक्ति की लाश मिली है। जिसके बार मौके पर जाकर पुलिस उनकी टीम ने लाश को कब्जे में ले लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि शव की हालत काफी खराब है, जिसके चलते शव की शिनाख्त भी नहीं हो पाई है। एसएचओ के मुताबिक शव काफी पुराना लग रहा है और पानी कम होने के कारण ऊपर आ गया जिसे कब्जे में लिया गया है। शव को सबसे पहले 2 युवाओं ने देखा। उन्होंने उसकी वीडियो बना ली और उसे वायरल कर दिया। उसके बाद पुलिस को सूचना मिली और पुलिस पहुंचीं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here