Home Punjab>Ludhiana पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसा, 5वीं की छात्रा को टिप्पर कुचला

पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसा, 5वीं की छात्रा को टिप्पर कुचला

0

लुधियानाः खन्ना के माछीवाड़ा साहिब में दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार टिप्पर ने 5वीं कक्षा की छात्रा को कुचल दिया। हादसे में छात्रा की मौत हो गई। मृतक की पहचान जोया बैंस के तौर पर हुई। हालांकि इस हादसे में बच्ची का दादा बाल बाल बचा। वह सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल कोहाड़ा रोड में 5वीं कक्षा में पढ़ती थी। कृष्णापुरी मोहल्ले का रहने वाला विजय कुमार स्कूटरी पर पोती जोया बैंस को लेकर स्कूल से लौट रहा था।

रास्ते में उनके आगे तूड़ी से भरी ट्राली जा रही थी। इस दौरान ट्राली को एक बाइक सवार ओवरटेक करने लगा तभी पीछे टिप्पर आ रहा था। टिप्पर चालक ने लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए स्कूटी सवार दादा पोती को टक्कर मारी। टिप्पर छात्रा के ऊपर से निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक टिप्पर छोड़ मौके से फरार हो गया। माछीवाड़ा साहिब थाना एसएचओ भिंदर सिंह ने कहा कि हादसे की सूचना मिलने पर वे खुद मौके पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लिया गया। टिप्पर को कब्जे में ले लिया है। चालक खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here