ऊना/सुशील पंडित : ऊना में दैनिक ट्रैफिक चालान गतिविधि के तहत बुधवार को जिले में 127 वाहनों के चालान किए गए। ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले इन वाहनों में से 7 ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया और 6000 रूपए जुर्माना भरा। पुलिस ने अवैध खनन के आरोप में एक ट्रैक्टर पर 4700 जुर्माना भी किया है। साथ ही सार्वजनिक स्थल पर धुम्रपान करने वाले एक व्यक्ति से भी 100 रूपए जुर्माना वसूला गया है।