Home Himachal भाजपा कार्यालय में नमो नवमतदाता सम्मेलन आयोजित

भाजपा कार्यालय में नमो नवमतदाता सम्मेलन आयोजित

0
ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिला मुख्यालय के भाजपा कार्यालय दीपकमल में वीरवार को नमो नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। नव मतदाता सम्मेलन के दौरान स्थानीय विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवा मतदाताओं को पार्टी विचारधारा से अवगत करवाने के साथ-साथ केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी बताई गई।
 
विधायक सतपाल सत्ती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत हर वर्ग के लिए अलग सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी के चलते हाल ही में मतदाता सूची में स्थान पाने वाले युवाओं को सम्मेलन में आमंत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से अवगत करवाने के साथ-साथ इन युवाओं को केंद्र सरकार की उन तमाम उपलब्धियां के बारे में भी बताया जा रहा है, जिनके चलते देश में आर्थिक सुधार हुए और साथ ही साथ विश्व भर में भारत की साख बढ़ी है। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, मंडल महामंत्री अशोक धीमान, पूर्व खादी बोर्ड अध्यक्ष सागर दत्त भारद्वाज, युवा मोर्चा जिला महामंत्री सतवंत सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रुपिंदर सिंह दहल, शहरी इकाई युवा मोर्चा अध्यक्ष सुभम सैनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here