Home Punjab>Faridkot पंजाबः आप विधायक के परिवारिक मैंबरों के सोशल मीडिया पेज हुए हैक, मामला दर्ज, देखें वीडियो

पंजाबः आप विधायक के परिवारिक मैंबरों के सोशल मीडिया पेज हुए हैक, मामला दर्ज, देखें वीडियो

0

संगरूरः लहरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक बरिंदर गोयल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां आप विधायक के परिवारिक मैंबरों के फेसबुक हैक हो गए। मामले की जानकारी देते हुए विधायक ने बताया कि उनकी छवि खराब करने को लेकर समाज विरोधी शरारती अनंसरों द्वारा सोशल मीडिया पेज हैक किए गए।

उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सीमा गोयल, भाभी नगर परिषद अध्यक्ष कांता गोयल और उनके पीए राकेश कुमार गुप्ता के फेसबुक पेज हैक करके समाज विरोधी अनंसरों द्वारा साजिश रची जा रही है। इस दौरान शरारती अनंसरों ने आईडी पर अश्लील फोटो और वीडियो अपलोड कर दिए है।

विधायक बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि पहले उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। वहीं अब उनके परिवारिक मैंबरों का फेसबुक पेज हैक कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि ये असामाजिक तत्व उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक रणवीर सिंह ने कहा है कि विधायक के पीए राकेश गुप्ता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here