Home Punjab>Amritsar जालंधर: Capitol Hospital पर लगे MRP से अधिक पैसा वसूलने के आरोप, देखें वीडियो

जालंधर: Capitol Hospital पर लगे MRP से अधिक पैसा वसूलने के आरोप, देखें वीडियो

0

प्राइवेट अस्पताल ने CM मान की FREE दवा की घोषणा के विपरीत किया यह कांड 

जालंधर : जालंधर के पठानकोट बाइपास पर स्थित कैपिटोल अस्पताल में इंजेक्शन के MRP से अधिक पैसे लेने पर जमकर हंगामा होने की खबर है। अस्पताल पर ज्यादा पैसे वसूली के आरोप उस समय लगे हैँ जब सीऍम भगवंत मान ने सरकारी अस्पताल में दवा अंदर से ही देने की सुखद घोषणा की है।

यह हंगामा अस्पताल में उपचारधीन घायल युवक के परिजनों द्वारा किया गया। मरीज से सम्बंधित चरणजीत सिंह नारंग ने बताया कि उसके बेटे का कैपिटोल अस्पताल के बाहर ही एक्सीडेंट हुआ था और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, इसलिए उसे तुरंत इस अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। 

घायल युवक के भाई जतिन ने आरोप लगाया कि अस्पताल में जो इंजेक्शन उन्हें 2200 रुपए का दिया गया उसकी मार्किट कीमत मात्र 250 रुपए थी। जब उन्होंने अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ से इस संबंध में बात की तो डॉक्टर ने परिजनों से गुस्से में बात की। इस आरोप के बाद हंगामा कर रहे लोगों ने कहा कि अस्पताल इलाज के नाम पर लोगों से ठगी मार रहा है। इस संबंध में अस्पताल के मैनेजिंग डॉक्टर चरणजीत सिंह परुथी से संपर्क करना चाहा लेकिन हो नहीं पाया। यदि अस्पताल मैनेजमेंट इस मामले में अपना पक्ष रखना चाहती है, तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here