Home Breaking News रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर मौजूद, देखें वीडियो

रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर मौजूद, देखें वीडियो

0

मुबंई: महाराष्ट्र के मुंबई में भीषण आग लग गई। ये भीषण आग ग्रांट रोड के कमाठीपुरा इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में देर रात 2 बजे लगी। ग्रांट रोड के कमाठीपुरा में एक रेस्टोरेंट में लगी आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। आग की लपटों के कारण यहां पास के एक मॉल और एक ऊंची इमारत को खाली करा दिया गया है। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर मौजूद हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम के मुताबिक, ग्रांट रोड के कमाठीपुरा में एक रेस्टोरेंट में लगी आग में अब तक एक की मौत की खबर है।

एक अज्ञात पुरुष का जला हुआ शव परिसर के बाथरूम में पाया गया। उसके बाद उसे जेजे अस्पताल ले जाया गया। किसी अन्य घायल या लापता व्यक्ति के बारे में पूछताछ जारी है। मुंबई फायर सर्विस ने बताया कि मौके पर आग बुझाने के लिए दमकल की कुल 16 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।आग को बुझाने का काम किया जा रहा है। आग की लपटों के कारण पास के एक मॉल और एक ऊंची इमारत को खाली करा लिया गया है। फायर सर्विस के मुताबिक, देर रात फायर ब्रिगेड की चार टीमें मौके पर भेजी गईं। रेस्टोरेंट में जो भीषण आग लगी है, उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इसमें देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट से आग की बड़ी-बड़ी लपटें निकल रही हैं। फायर ब्रिगेड के अधकारियों को आग बुझाने के प्रयासों में लगे भी देखा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here