Home Punjab>Ludhiana पंजाबः बिक्रम मजीठिया ने तीसरी बार पिता बनने जा रहे सीएम मान को अलग अंदाज में दी बधाई

पंजाबः बिक्रम मजीठिया ने तीसरी बार पिता बनने जा रहे सीएम मान को अलग अंदाज में दी बधाई

0

लुधियानाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 26 जनवरी को पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (PAU) के मैदान में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान पहली बार सीएम भगवंत मान ने सार्वजनिक तौर पर पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के प्रेग्नेंट होने की बात कही। बताया कि वे 7 महीने की प्रेग्नेंट है और मार्च महीने में उनके घर खुशियां आएंगी। लेकिन आज तक उन्होंने टेस्ट नहीं करवाया। वे चाहते हैं, जो भी उनके घर आए स्वस्थ आए।

वहीं दूसरी ओर अकाली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने सीएम मान को अलग अंदाज में बधाई दी। बिक्रम मजीठिया ने ट्विट के जरिए कहा कि सीएम मान को तीसरी बार पिता बनने पर हार्दिक बधाई। इस दौरान उन्होंने ट्विट के जरिए सीएम मान पर तंज भी कसे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here