Home Punjab>Rupnagar पंजाबः श्मशानघाट में मिली नौजवान की ला+श, देखें वीडियो

पंजाबः श्मशानघाट में मिली नौजवान की ला+श, देखें वीडियो

0

बटालाः हलका दीनानगर के अधीन आते पुलिस स्टेश दोरंगा के गांव सेखा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां श्मशानघाट में आज सुबह नौजवान का शव बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार गांव का एक किसान श्मशानघाट के पास अपने खेतों में गया तो उसने श्मशान घाट में एक युवक का शव देखा। जिसके बाद उसने घटना की सूचना तुरंत सेखा गांव के सरपंच को दी। वहीं मौके पर पहुंचे सरपंच ने पुलिस स्टेशन दोरंगला को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलने के बाद एएसआई भूपिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस को युवक की जेब में आधार कार्ड बरामद हुआ। जिससे मृतक की पहचान 40 वर्षीय कश्मीर मसीह पुत्र बावा मसीह निवासी कलासपुर थाना धारीवाल के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचित करके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में रखवा दिया है। इस मौके पर एएसआई भूपिंदर सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि परिजनों के मुताबिक युवक नशे का आदी था। उन्होने कहा कि मृतक नौजवान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी जांच के बाद मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here