Home Punjab>Patiala पंजाबी नौजवान की विदेश में हुई मौ+त 

पंजाबी नौजवान की विदेश में हुई मौ+त 

0

होशियारपुरः जिला होशियारपुर की मुकेरियां तहसील के गांव भंगाला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां से अमेरिका में ट्रक दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय सिमरन पाल सिंह साधु पुत्र अवतार सिंह निवासी नवां भंगाला के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार ने बताया कि उनका बेटा रोजी रोटी कमाने के लिए अमेरिका गया हुआ था। कल वह अमेरिका के शहर फ्रजिनो से ट्रक लोड करके एरिज़ोना शहर की ओर जा रहा था।

इस दौरान बर्फ ज्यादा होने के कारण ट्रक के टायर फिसल गए, जिसके कारण सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर छा गई। मृतक के परिवार ने पंजाब और केंद्र सरकार से मांग की है कि उनके बेटे के शव को पंजाब लाया जाए, ताकि वह पंजाब में उसका अंतिम संस्कार कर सके। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here