Home Punjab>Ludhiana पंजाबः गलत शब्दावली मामला, गुरिंदर रंगरेटा के खिलाफ पीपी सिकंदर ने पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत, देखें वीडियो

पंजाबः गलत शब्दावली मामला, गुरिंदर रंगरेटा के खिलाफ पीपी सिकंदर ने पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत, देखें वीडियो

0

लुधियानाः पीपी सिकंदर सिंह ने महिलाओं के खिलाफ गलत शब्दावली के आरोप में गुरिंदर रंगरेटा के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को शिकायत दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि वह अक्सर सोशल मीडिया पर गलत शब्दावली का इस्तेमाल करने को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते है। वहीं आज पुलिस कमिश्नर को शिकायत दर्ज करवाने के दौरान महिलाओं के खिलाफ गलत शब्दावली का आरोप लगाया है।

इस मौके पर पीपी सिकंदर सिंह ने कहा कि भाना सिद्धू के खिलाफ उनकी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर मिली थी। उन्होंने कहाकि गुरिंदर रंगरेटा की बेटियों और बहनों के खिलाफ शब्दावली का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने गुरिंदर के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को शिकायत सौंपी दी है और पुलिस ने अगले 2 दिनों के भीतर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पीपी सिकंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि अगर ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो वह कानून अपने हाथ में लेने को मजबूर होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here